
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महा-सदस्यता अभियान का हुआ भव्य आगाज- पदाधिकारियों ने लिया संगठन विस्तार का संकल्प
रायपुर :- आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन, ”छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज” और भी विशाल, सशक्त और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी के ओजस्वी मार्गदर्शन में आज शाम 4.00 बजे बाम्बे मार्केट स्थित चैधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन में एक विशेष बैठक संपन्न हुई।
बैठक में ”महा-सदस्यता अभियान”- ”एक नई ऊर्जा, एक नया संकल्प” के तहत प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की सफलता हेतु विस्तृत रणनीति साझा की गई। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, ”जब हम साथ मिलकर कदम बढ़ाते हैं, तो व्यापार और प्रदेश दोनों की प्रगति सुनिश्चित होती है।” उन्होंने आह्वान किया कि इस अभियान को केवल एक प्रक्रिया न मानकर एक ”जन-आंदोलन” बनाया जाए, ताकि प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यापारी तक चेम्बर की आवाज पहुंच सके।
बैठक में चेम्बर पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न व्यापारिक संघों के प्रमुखों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में चेम्बर को और भी विकसित करने और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने का दृढ़ संकल्प लिया।
श्री थौरानी जी ने बैठक के प्रमुख बिंदुओं के बारे में बताया और कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले और इकाई स्तर पर चेम्बर सदस्यता का विस्तार किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु चेम्बर की सदस्यता को और सुलभ बनाएंगे। डिजिटल और जमीनी स्तर पर संपर्क अभियान के जरिए नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा।
बैठक में ”महा-सदस्यता अभियान” के संबंध में चेम्बर सलाहकार-चिलोकचंद बरड़िया अरविंद जैन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, वाइसचेयरमेन चेतन तारवानी सहित एसोसियेशन के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान को सफल बनाएंगे ताकि छत्तीसगढ़ का व्यापारिक जगत एकजुट होकर नई ऊंचाइयों को छू सके।
बैठक का संचालन कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी ने किया एवं आभार प्रदर्शन चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष nराधाकिशन सुन्दरानी ने किया।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार-तिलोकचंद बरड़िया, अरविंद जैन, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुंदरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा,उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकांत जैन, राज कुमार तारवानी, मनीष प्रजापति, दिलीप इसरानी,शांतिलाल बरड़िया, अमरदास खट्टर, राजेश गिदवानी, नरेन्द्र हरचंदानी, सोनिया साहू, राजीव खत्री, महेन्द्र तलरेजा, मनोज मसंद, मंत्री- भरत पमनानी, पंकज छिजवानी, पंकज जैन, सतीश बागड़ी, गुलाबचंद्र साहू,सोनू साधवानी,विनोद पाहवा, आलोक शर्मा, हरीराम तलरेजा, नितेश अग्रवाल, संदीप मेघानी, धनेश मटलानी, शंकर पिंजानी, अनिल जोतसिंघानी सांस्कृति प्रभारी, महिला चेम्बर अध्यक्षा-डाॅ.ईला गुप्ता, प्रीति दास मिश्रा, इंदिरा जैन, हेमल बेन शाह, संघ -कलीराम साहू महासचिव, राजा पंसारी, मर्चेन्ट एसोसियेशन. दिनेश अठवानी, अध्यक्ष, सुखराम बदलानी, भाटागांव व्यापारी संघ, तनेश आहूजा अध्यक्ष,फुुटवेयर व्यापारी संघ, विजय शादीजा महामंत्री, गुरूनानक चैक व्यापारी संघ, निलेश गोयल रायपुर आयरन एंड स्टील टेªड एसोसिसेशन सहित अनेक व्यापारिक संघों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित थे


