
मरीन ड्राइव पर पार्किंग समस्या होगी दूर: महापौर के निर्देश पर एमआईसी सदस्यों ने किया स्थल निरीक्षण, पार्किंग स्पॉट चिन्हांकित
सुबह व शाम को मरीन ड्राईव भ्रमण करने वाले लोगो को नगर निगम ने दी पूर्ण राहत, किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जायेगा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू ने राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार सिंह बागल, जलकार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू और शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद श्री प्रदीप वर्मा सहित राजधानी शहर रायपुर में जीई रोड में तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव वाहन पार्किंग स्थल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर दोपहिया और चार पहिया वाहन पार्किंग हेतु स्थान चिन्हांकित किया गया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग बाजार विभाग द्वारा तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव में सुबह एवं शाम को भ्रमण करने वाले नागरिको को पूर्ण राहत दी है. सुबह और शाम को तेलीबाँधा मरीन ड्राइव में भ्रमण करने वाले नागरिकों से किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जायेगा। उक्त वाहन पार्किंग स्थल में सुबह और शाम को भ्रमण करने वाले नागरिको को छोड़कर शेष समस्त दोपहिया व चार पहिया वाहनो से चिन्हांकित कर स्थान पर पार्किंग शुल्क निर्धारित अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2026 से लिया जायेगा।


