RADA
छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की गूँज: हरिहर बहिनी संस्था ने शुरू किया ‘मोर पेड़ मोर दाई’ अभियान, आयुक्त को भेंट किया सेब का पौधा

रायपुर – आज हरिहर बहिनी संस्था द्वारा रायपुर शहर में चलाये जा रहे मोर पेड़ मोर दाई अभियान को लेकर हरियाली दीदी पुष्पा साहू के कृषि वैज्ञानिक डॉ कृष्ण कुमार साहू और महिला सामाजिक कार्यकर्त्ता सुश्री उषा साव और सुश्री मंजू सहित नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन में पहुंचकर नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप से मिलकर उनसे मोर पेड़ मोर दाई अभियान रायपुर में प्रभावी तरीके से संचालित करने जनजागरण अभियान नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र में चलाने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देने का विनम्र अनुरोध किया.
राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में मोर पेड़ मोर दाई अभियान भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के महाभियान एक पेड़ माँ के नाम से प्रेरित होकर हरिहर बहिनी संस्था द्वारा चलाया जा रहा है. हरियाली दीदी ने हरिहर बहिनी संस्था की ओर से नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप को सेब का जैविक प्राकृतिक पौधा भेंट किया.
इस अभियान के सम्बन्ध में पुष्पा साहू हरियाली दीदी ने नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप को बताया कि भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदीजी के आव्हान पर देश भर में चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम महाभियान” को जन-जन तक प्रभावी ढंग़ से पहुंचाने एवं इसका सफल क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर शहर की “हरिहर बहिनी” संस्था द्वारा “मोर पेड़ मोर दाई अभियान” चलाया जा रहा है l इसके अंतर्गत लोगों द्वारा स्वयं के घर प्रांगण में जमीन /बरामदा/ बालकनी / छत में अपनी मां के नाम पर एक फलदार पेड़ का वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है l घर के सभी सदस्यों द्वारा स्वयं के खर्च से उत्साहपूर्वक फलदार पौधा लगाया जा रहा है l
छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रयास का अच्छा परिणाम मिल रहा है. इस अभियान के तहत एक घर में परिवार के सदस्यों द्वारा तीन से पांच फलदार पौधे लगाये जा रहे हैं एवं इस अभियान से जुड़कर वे इस पुनीत कार्य को अन्य लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं l इसका सीधा लाभ यह होगा कि लोगों को जैविक/ प्राकृतिक फल उपलब्ध होगा. साथ ही घर – घर में अधिक आक्सीजन मिलेगा तथा पर्यावरण संरक्षण भी होगा l
नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने हरिहर बहिनी संस्था द्वारा रायपुर शहर में भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के एक पेड़ माँ के नाम चलाये जा रहे महाभियान से प्रेरित होकर चलाये जा रहे मोर पेड़ मोर दाई अभियान की जानकारी को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है और भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी से प्रेरित मोर पेड़ मोर पेड़ अभियान को लेकर जनजागरण अभियान चलाने में यथासम्भव सहयोग की बात कही है l

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका