RADA
पंजाब

पंजाब को मिलेंगे 2 डिप्टी CM! चुनाव से पहले आप में बड़ी हलचल

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में इस समय यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या आम आदमी पार्टी सरकार आने वाले दिनों में दो उपमुख्यमंत्रियों (डिप्टी सी.एम.) की नियुक्ति करेगी। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व स्तर पर इस प्रस्ताव पर गंभीर विचार-विमर्श जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पार्टी सूत्रों के अनुसार आप नेतृत्व सामाजिक संतुलन के फार्मूले पर विचार कर रहा है, जिसके तहत एक उपमुख्यमंत्री दलित समुदाय से और दूसरा हिंदू समुदाय से हो सकता है। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी ने एक दलित उपमुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था।

पंजाब में दलित आबादी 36 प्रतिशत से अधिक है, ऐसे में इस वर्ग की राजनीतिक भागीदारी को लेकर पार्टी के भीतर लगातार चर्चा होती रही है। दलित उप-मुख्यमंत्री पद के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है और उन्हें इस दौड़ में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। दलित डिप्टी सी.एम. बनाना इसलिए जरूरी माना जाता है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में डेरा सच्चखंड बल्लां का दौरा किया था जिससे भाजपा ने दलित वोट बैंक को लुभाने की कोशिश की थी।

वहीं, पार्टी के कुछ नेताओं का यह भी मानना है कि हिंदू समुदाय को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि शहरी इलाकों और कस्बों में इस वर्ग का राजनीतिक प्रभाव काफी अहम माना जाता है। हिंदू उपमुख्यमंत्री पद के लिए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी चर्चाओं में है। हिंदू को इसलिए शामिल करना जरूरी है क्योंकि भाजपा हिंदू समुदाय को लगातार अपने साथ जोड़ने में जुटी हुई है।

आम आदमी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सभी राजनीतिक और सामाजिक पहलुओं पर विचार कर रहा है और अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा उचित समय पर लिया जाएगा। फिलहाल पार्टी की ओर से अधिकारिक रूप से ऐसी नियुक्तियां करने बारे पुष्टि नहीं की गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका