
एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर महापौर मीनल चौबे ने दी आदरांजलि
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, सभापति सूर्यकांत राठौड़, छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छ.ग. लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छ.ग. अल्प संख्यक आयोग अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह छाबडा, निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने किया सादर नमन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 9 के सहयोग से एकात्म मानववाद सिद्धांत के प्रणेता महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर में तेलीबांधा रिंगरोड तिराहा के समीप स्थित उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया। आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर आदरांजलि अर्पित की।
नगर निगम संस्कृति विभाग और जोन 9 के संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकांत राठौड़, छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, छ.ग. राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छ.ग. राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबडा, नगर निगम रायपुर संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, पूर्व नेताप्रतिपक्ष श्री सुभाष तिवारी सहित महिलाओ, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, आमजनो ने महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचकर सादर नमन किया।

