
Tata Punch EV Facelift : इस दिन लॉन्च होगी Tata Punch EV Facelift, जानिए डिजाइन से लेकर रेंज तक क्या होगा नया
Tata Punch EV Facelift को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है. अब कंपनी ने इंडियन मार्केट में पेश करने के लिए तैयार है. टाटा पंच EV फेसलिफ्ट 20 फरवरी 2026 को संभावित रूप से लॉन्च होने वाली है. ये टाटा की पॉपुलर माइक्रो-एसयूवी का अपडेटेड इलेक्ट्रिक वर्जन है, जो मौजूदा मॉडल से डिजाइन, फीचर्स और संभावित रेंज में सुधार लेकर आएगी.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसकी अनुमानित कीमत मौजूदा ₹9.99 लाख से ₹14.44 लाख (एक्स-शोरूम) के आसपास रहेगी. हालांकि, अपडेट्स के कारण थोड़ी बढ़ भी सकती है. ये कॉम्पैक्ट EV सेगमेंट में मजबूत मुकाबला देगी, जिसमें बेहतर लुक, ज्यादा टेक और सेफ्टी फोकस होने वाला है. आइए जानते हैं कि Tata Punch Facelfit में क्या कुछ बदलाव हो सकते हैं
डिजाइन और इंटीरियर
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट मौजूदा ICE पंच फेसलिफ्ट (2026) से इंस्पायर्ड होगी. फ्रंट में नया LED हेडलैंप सेटअप, रिडिजाइन बंपर, कनेक्टेड LED DRLs और अपडेटेड ग्रिल मिलेगा, जो ज्यादा आक्रामक और मॉडर्न दिखेगा. रियर में कनेक्टेड टेललाइट्स, नए बंपर और रिफ्रेश्ड टेलगेट डिजाइन होगा. साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स और SUV-लाइक क्लैडिंग रहेगी. ओवरऑल, ये पहले से ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक लगेगी, साथ ही ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छा बना रहेगा.
इंटीरियर में बड़ा 10.25-इंच या उससे बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड स्टीयरिंग व्हील मिलेगा. टच-बेस्ड AC कंट्रोल्स, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, बेहतर सीटिंग और एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट वाली सीट्स होंगी. केबिन स्पेस ऑप्टिमाइज्ड रहेगा. नए कलर स्कीम्स, सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स और मॉडर्न लेआउट से प्रीमियम फील बढ़ सकता है. बूट स्पेस भी पर्याप्त होने का अनुमान है.
