RADA
व्यापार

Gold Silver Rate Today : एक सप्ताह में कितने बदले सोने चांदी का भाव, महाशिवरात्रि के दिन कितने हो गए दाम

सोना चांदी का भाव में फरवरी महीने की शुरुआत से ही काफी उतार चढ़ाव बना हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया पर सोने की कीमत सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 1,56,200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,44,999 रुपये प्रति किलो ग्राम पर क्लोज हुआ। आज महा शिवरात्रि के दिन सोने चांदी की कीमतें कितनी हो गई? शुक्रवार को भले ही कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली लेकिन एक सप्ताह के डाटा पर नजर डालें तो सोने की कीमतों में मामूली तेजी और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। ऐसा ही कुछ हल अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट का भी रहा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक सप्ताह में कितने बदले भाव

MCX पर पिछले शुक्रवार को सोना 155,050 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2,49,499 रुपये प्रति किलो ग्राम पर क्लोज हुआ था। यानि एक सप्ताह में गोल्ड में 1,150 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी और चांदी के भाव में 4500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा कॉमेक्स पर पिछले शुक्रवार को गोल्ड $4,988.60 प्रति औंस और सिल्वर $77.525 प्रति औंस पर क्लोज हुआ था, जो इस शुक्रवार को सोने का भाव $5,063.80 प्रति औंस और चांदी का भाव $77.270 प्रति औंस पर क्लोज हुआ।

तेजी से हो रहा बदलाव

चांदी की कीमतों में तेज बदलाव देखने को मिल रहा है। इस पूरे सप्ताह एक दिन कीमतों में तेजी और दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। जिसके कारण न केवल निवेशक बल्कि आम खरीदार भी सोना और चांदी में पैसा लगाने से बचते हुए दिखाई दिए।

सोना चांदी खरीदने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,900 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,750 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,18,460 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,750 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,600 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,18,310 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 2,75,000 रुपये प्रति किलो हो गई।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका