RADA
और जीवनशैली

साल का सबसे बड़ा मुहूर्त है आज, राधा-कृष्ण खेलेंगे फूलों के साथ होली

रंगो की होली से पहले फूलों की होली का त्योहार आ गया है। आज फुलेरा दूज है,  फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाने वाला एक अत्यंत पवित्र और प्रेममय त्योहार है। यह  राधा-कृष्ण के प्रेम को समर्पित है। इस दिन भगवान कृष्ण राधा रानी के साथ फूलों की होली खेलते हैं, इसलिए इसे ‘फूलों की होली’ या ब्रज में होली का शंखनाद माना जाता है। आज फुलेरा दूज त्योहार होने के साथ-साथ साल का एक अबूझ मुहूर्त भी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PunjabKesari
फुलेरा दूज का महत्तव

फुलेरा दूज को “फूलों की होली” भी कहा जाता है। इस दिन मंदिरों में खासतौर पर राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं पर रंगों की जगह फूलों की वर्षा की जाती है। विशेष रूप से ब्रज क्षेत्र मथुरा और वृंदावन में यह त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन से होली उत्सव की शुरुआत हो जाती है। इसे अत्यंत शुभ दिन माना जाता है, इसलिए इस दिन विवाह, सगाई या नए कार्य की शुरुआत बिना मुहूर्त के भी की जा सकती है। इस दिन भक्तजन राधा-कृष्ण को फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

ये है शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल द्वितीया तिथि  18 फरवरी बुधवार को शाम 4:57 बजे से शुरू होकर कल 19 फरवरी गुरुवार को दोप​हर 3:58 बजे खत्म होगी। द्वितीया तिथि कल शाम में शुरू हो गई थी।  सिद्ध योग प्रात:काल से लेकर रात 08 बजकर 42 मिनट तक रहेगा, वहीं पूर्व भाद्रपद नक्षत्र भी प्रात:काल से लेकर रात 08 बजकर 52 मिनट तक है। सिद्ध योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होंगे।

PunjabKesari
जल्द  विवाह के बनेंगे  योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है, वे लोग फूलेरा दूज के अवसर पर पूजा पाठ के समय राधारानी को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें, उनकी कृपा से जल्द विवाह के योग बनेंगे। इसके अलावा नया व्यवसाय या नई नौकरी शुरू करने के लिए भी यह दिन अच्छा है। कोई भी धार्मिक संस्कार या अनुष्ठान भी आप फुलेरा दूज पर कर सकते हैं।  फुलेरा दूज, होली के आगमन की खुशी का प्रतीक है। यह दिन शुभता, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका