RADA
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 20 और 21 फरवरी तक मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, सभी 13 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट नहीं

देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी 20 और 21 फरवरी तक मौसम विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी की है। राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट नहीं है। जिस वजह से तापमान में बढ़ोतरी होगी। लोगों को अधिक गर्मी का एहसास होगा। हालांकि, पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 20 फरवरी को उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं पाई गई है। इस दौरान राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत सभी 13 जिलों में शुष्क मौसम की आशंका जताई गई है। इन सभी जनपदों में बारिश-बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में सुबह से ही चटक धूप खिली है। लोगों को दिन के समय ही गर्मी का एहसास हो रहा है। ऐसे मौसम में कई लोगों ने गर्म कपड़े भी नहीं पहने है। कल यानी 21 फरवरी को भी पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका