RADA
मनोरंजन

Toxic Teaser: ‘KGF 2’ से यूट्यूब हिलाने वाले यश, अब ‘Toxic’ के टीजर से फिर मचाएंगे धमाका?

मुंबई। Toxic Teaser: लंबे इंतजार के बाद KGF स्टार यश की नई फिल्म ‘Toxic’ का टीजर आने वाला है और फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ईद 2026 पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से क्लैश होने जा रही इस फिल्म को लेकर पहले ही हाईप बन चुका है। जनवरी में रिलीज हुए यश के फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था, और अब टीजर से बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

‘KGF 2’ ने बनाया था रिकॉर्ड

यश की ‘KGF’ (2018) ने उन्हें पैन-इंडिया सुपरस्टार बना दिया था। इसके सीक्वल ‘KGF 2’ (2022) के टीजर ने रिलीज के पहले 24 घंटे में 78 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोरकर नया इतिहास रच दिया था। यह उस समय पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा गया इंडियन फिल्म टीजर बना था।

.महज 1 घंटे 17 मिनट में 1 मिलियन लाइक्स और रिकॉर्ड समय में 100 मिलियन व्यूज हासिल कर इसने यूट्यूब पर धुआं उड़ा दिया था। आज भी यह सबसे ज्यादा देखे गए भारतीय टीजर्स की टॉप लिस्ट में शामिल है।

‘Toxic’ से नई परीक्षा

‘KGF’ के बाद ‘Toxic’ यश का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जो उनकी इमेज से अलग बताया जा रहा है। फर्स्ट लुक में उनका किरदार एक खतरनाक और विवादित क्रिमिनल अंदाज में नजर आया, जिसने फैंस को चौंका दिया।

फिल्म में उनके साथ नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसी मजबूत अभिनेत्रियां हैं।

फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास अपनी सशक्त और संवेदनशील कहानी कहने के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है कि आखिर ‘Toxic’ में यश और गीतू ने क्या खास छुपा रखा है।

दिलचस्प बात यह भी है कि यश इस फिल्म में सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं। यह उनके बैनर Monster Mind Creations की पहली फिल्म है।

अब सबकी नजर ‘Toxic’ के टीजर पर है। अगर यश एक बार फिर सरप्राइज देने में सफल रहे, तो यह टीजर भी इंटरनेट पर वही रिकॉर्ड तोड़ सकता है, जो कभी ‘KGF 2’ ने बनाए थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका