RADA
छत्तीसगढ़

निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने नाली को जाम करने और गन्दगी मिलने पर रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट और बार पर किया 6000 रूपये ई जुर्माना

रायपुर- आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट और बार की स्वच्छता का औचक निरीक्षण जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक अनिल झा एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किया गया. औचक निरीक्षण के दौरान रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट और बार में गन्दगी पायी गयी और नाली को जाम किये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही पायी गयी.नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी और नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट और बार के संचालक पर स्थल पर तत्काल 6000 रूपये का ई जुर्माना किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका