
खेल
भारत ने महिला टी-20 क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीतीं
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे और निर्णायक मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली है। एडिलेड ओवल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मंधाना और रोड्रिग्स के अर्धशतकों से छह विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी, जिसमें एशले गार्डनर ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। भारत के लिए श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने तीन-तीन जबकि अरूंधति रेड्डी ने दो विकेट झटके।

