
भाजपा में बड़ा फेरबदल! दो जिलों में नई जिला कार्यकारिणी घोषित, देखें पूरी लिस्ट
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार की रफ्तार तेज हो गई है। प्रदेशभर में लगातार नई नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही भिंड और छतरपुर जिलों में भी जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संगठन विस्तार के तहत भिंड जिले में 31 पदाधिकारियों और छतरपुर जिले में 20 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन दोनों जिलों में नई टीम को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनावी रणनीति पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन को मिलेगा नया बूस्ट
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो भाजपा की ये नियुक्तियां आने वाले चुनावों से पहले संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक संतुलन की रणनीति का हिस्सा हैं। SC मोर्चा और जिला कार्यकारिणी में नए चेहरों को मौका देकर पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का संकेत दिया है।

