RADA
पंजाब

शहीदों की शहादत पर सवाल”, गुरदासपुर कांड पर सुखबीर बादल का CM मान पर तीखा हमला

चंडीगढ़/गुरदासपुर: गुरदासपुर में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने बयानों को लेकर कड़ी आलोचना के घेरे में आ गए हैं। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भगवंत मान के बयानों को गैर-जिम्मेदाराना और दोहरा रवैया करार दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुखबीर बादल के अनुसार, इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने पहले यह घोषणा की थी कि दोनों पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं और उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सरकारी सहायता दी जाएगी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने मीडिया में बयान दिया कि यह भी संभव है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर गोली चलाई हो, जिसकी जांच करवाई जाएगी।

सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री के इस बयान को शर्मनाक बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी सरकार की नाकामी छिपाने के लिए भगवंत मान जानबूझकर शहीद हुए पुलिसकर्मियों की शहादत पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सुखबीर का कहना है कि जो व्यक्ति अपने बयानों से बार-बार पलटता है, वह मुख्यमंत्री कहलाने के योग्य नहीं है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका