RADA
छत्तीसगढ़

महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़,पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे, आयुक्त श्री विश्वदीप, सहित नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव, सभी पदाधिकारियों ने गहन शोक व्यक्त किया

रायपुर -आज सुबह नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 2 के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रेमचंद दुबे के हृदयघात से आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर नगर निगम रायपुर के सभी अधिकारी और कर्मचारीगण स्तबद्ध हो गए. श्री प्रेमचंद दुबे के मिलनसार व्यक्तित्व सहित कर्तव्यनिर्वहन की सभी अधिकारी और कर्मचारीगण नगर निगम में सराहना करते रहे. महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे, आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर आयुक्त श्री पंकज के. शर्मा, श्री विनोद पाण्डेय, रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव एवं सभी पदाधिकारियो ने प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रेमचंद दुबे के आकस्मिक निधन को नगर निगम राजस्व विभाग हेतु एक अपूरणीय क्षति निरुपित किया है और गहन शोक व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर के दिव्य श्रीचरणों में मृतात्मा की आत्मा को शान्ति प्रदान कर उनके परिवारजनों, सहयोगियों, मित्रों, इष्टगणों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु विनम्र प्रार्थना की है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका