RADA
देश-विदेश

Andhra Pradesh : मिलावटी दूध से 4 लोगों की मौत, सीएम नायडू ने किया 10 लाख मुआवजे का ऐलान

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक अनधिकृत विक्रेता द्वारा बेचे गए कथित मिलावटी दूध के सेवन से पिछले 48 घंटों में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस मामले में दो लोगों की मौत रविवार को हो गई जबकि दो लोगों ने आज दम तोड़ दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजामहेंद्रवरम उत्तर जोन के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वाई. श्रीकांत ने मीडिया से कहा, ”शहर में एक अनधिकृत विक्रेता द्वारा बेचे गए मिलावटी दूध के सेवन से पिछले दो दिन में चार लोगों की मौत हो गई।” उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दूषित दूध के कारण गुर्दा खराब होने से अचानक मूत्र संबंधी अवरोध पैदा हो गया और मौत हो गई। सभी चारों पीड़ित एक ही स्थानीय विक्रेता से दूध खरीदते थे, जो राजामहेंद्रवरम में लोगों के घरों में दूध की आपूर्ति करता था।

डीएसपी ने बताया कि विक्रेता लगभग 40 मवेशियों का और स्थानीय किसानों से प्राप्त दूध लाता था और फिर उसे घरों में वितरित करता था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दूध के नमूने एकत्र किए और उन्हें परीक्षण के लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं में भेजा।

इसी बीच, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राजामहेंद्रवरम में हुई मौत की खबरों के मद्देनजर सोमवार को एक समीक्षा बैठक की। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिले के अधिकारियों ने उन्हें प्रभावित इलाकों में प्रदान की जा रही चिकित्सा सहायता और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों का इलाज किया जा रहा हैं उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएं। अधिकारियों ने नायडू को बताया कि 106 घरों में दूध की आपूर्ति की गई और 75 लोगों से नमूने एकत्र किए गए। मुख्यमंत्री ने विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका