व्यापार

Business News : बालको मेडिकल सेंटर का “वॉक फॉर ए लाइफ” आयोजन

Business News : बालको मेडिकल सेंटर का “वॉक फॉर ए लाइफ” आयोजन

बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर द्वारा कैंसर की जागरूकता के लिए बीएमसी वल्कथॉन 2024 “वॉक फॉर ए लाइफ” का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर शहर के मरीन ड्राइव तेलीबंधा से घड़ी चौक तक इस जागरूकता वल्कथॉन मे शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और संस्थानों द्वारा पंजीयन किया गया है।
बीएमसी प्रति वर्ष कैंसर के मरीज़ों का हौंसला बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम को बढ़ावा देता है। प्रतियोगियों के स्वास्थ्य का ख़ास ख़याल रखते हुए जुंबा, योग और व्यायाम भी रखा गया है। कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए 31 मार्च 2024 सुबह 6 बजे मरीन ड्राइव तेलीबंधा रायपुर पहुँच कर हमसे जुड़े।

Back to top button
📰 E-Paper