RADA
उत्तरप्रदेश

विधानसभा चुनाव 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ फिर बनेगी भाजपा की सरकार : गुलाब देवी

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश में विपक्ष का कोई वजूद नहीं है। विपक्ष जनहित के मुद्दे उठाने की बजाए केवल आलोचना और शोर शराबा करता है। यह बातें उप्र सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने मंगलवार को मुरादाबाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान है। वह फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं गुलाब देवी ने उत्तर प्रदेश में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा पर कहा कि सूबे में 8033 परीक्षा केंद्रों पर 53 लाख छात्र.छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आनलाइन निगरानी हो रही है। परीक्षाएं नकलविहीन और शांतिपूर्ण व्यवस्था में हो रही है। 12 मार्च तक बोर्ड परीक्षा संपन्न हो जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण :माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने मंगलवार को नगर के विभिन्न बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्यमंत्री सबसे पहले स्टेशन रोड स्थित शंकर सहाय हर सहाय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचीं। यहां उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था देखी। कॉलेज की प्रधानाचार्या, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहे। इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र विषय के सभी 15 पंजीकृत परीक्षार्थी उपस्थित मिले।

इसके बाद उन्होंने रामरतन इंटर कॉलेज का दौरा किया। यहां 18 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 16 उपस्थित मिले। केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात पाए गए। बाद में शाहबाद रोड स्थित डॉ. देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां 26 पंजीकृत परीक्षार्थियों में सभी उपस्थित मिले।

कॉलेज प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। निरीक्षण के दौरान मुरादाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय, तहसीलदार बिलारी अंकित गिरि सचल दल की सदस्य बबीता महरोत्रा, डीआईओएस कार्यालय से मनुराज शर्मा भी राज्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका