Business News : सोना 350 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 200 रुपये उछली
Business News : सोना 350 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 200 रुपये उछली
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 200 रुपए उछलकर 77,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, “अमेरिका के महत्वपूर्ण वृहद आर्थिक आंकड़ों के नतीजों से पहले गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 350 रुपये की तेजी के साथ 67,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।”
वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 14 डॉलर की बढ़त के साथ 2,194 डॉलर प्रति औंस हो गया। उन्होंने कहा, ”ब्याज दरों को लेकर सकारात्मक धारणा के बीच सोने की कीमतों में तेजी का रुख रहा, लेकिन डॉलर सूचकांक में तेजी से पीली धातु की कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।”
एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा, “2,200-2,215 डॉलर के स्तर पर सोने की कीमतों में मजबूत प्रतिरोध देखा जा रहा है।” चांदी का भाव भी मामूली तेजी का साथ 24.55 डॉलर प्रति औंस हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 24.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

