RADA
व्यापार

Gold Price Today 4 मार्च 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 4 March 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध और होली के बीच सोने की कीमतों में कभी उछला तो कभी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव थोड़ा गिरकर 1,61,102 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन यह 1,61,108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 5,738 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि COMEX गोल्ड रेट 5300 डॉलर के लेवल से ऊपर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना 1,67,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 1,67,471 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट167471 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट166800 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट153403 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट125603 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट97971 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹167760₹153790₹125860
मुंबई₹167610₹153640₹125710
कोलकाता₹167610₹153640₹125710
चेन्नई₹168700₹154640₹132490
पटना₹167660₹153690₹125760
लखनऊ₹167760₹153790₹125860
अयोध्या₹167760₹153790₹125860
मेरठ₹167760₹153790₹125860
कानपुर₹167760₹153790₹125860
गुरुग्राम₹167760₹153790₹125860
चंडीगढ़₹167760₹153790₹125860
गाजियाबाद₹167760₹153790₹125860
नोएडा₹167760₹153790₹125860
जयपुर₹167760₹153790₹125860
लुधियाना₹167760₹153790₹125860
गुवाहाटी₹167610₹153640₹125710
इंदौर₹167660₹153690₹125760
अहमदाबाद₹167660₹153690₹125760
सूरत₹167660₹153690₹125760
वडोदरा₹167660₹153690₹125760
नागपुर₹167610₹153640₹125710
पुणे₹167610₹153640₹125710
नासिक₹167640₹153670₹125740
बैंगलोर₹167610₹153640₹125710
भुवनेश्वर₹167610₹153640₹125710
कटक₹167610₹153640₹125710
केरल₹167610₹153640₹125710
रायपुर₹167610₹153640₹125710
हैदराबाद₹167610₹153640₹125710

पिछले कारोबारी दिन सोना का भाव

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार पिछले कारोबारी दिन सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की ओर रुख किया, जिससे 99.9% शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव 8,100 रुपये यानी 4.92% बढ़कर 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पहुंच गया। इससे पहले यह 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 116.38 डॉलर या 2.21% चढ़कर 5,394.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन सोना का वायदा भाव

Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 5,811 रुपये यानी 3.6% बढ़कर 1,67,915 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक वायदा बाजार में भी मजबूती देखी गई, जहां सोना 161.8 डॉलर या 3.08% उछलकर 5,409.7 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका