
प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत… 7 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया प्रेमी,… इस बात से नाराज थी प्रेमिका फिर…
आगरा: कहते हैं कि जब इंसान को इश्क का नशा हो जाता है तो उसे न समाज की चिंता होती है न ही किसी का कुछ डर। ऐसे में चाहे कोई महिला हो या पुरूष किसी हद तक जा सकते हैं ऐसा ही ताजा मामाला आगरा जिले से सामने आया है। जहां पर प्रेमी से इस कदर प्रेमिका नाजर हो गई कि उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने सात दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद बुधवार रात दम तोड़ दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पेशे से ऑटो चालक था मृतक
जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय चांद स्वरूप कॉलोनी का निवासी था और पेशे से ऑटो चालक था। 27 फरवरी की रात वह सवारी छोड़कर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि आजमपाड़ा रोड पर पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि इनमें उसकी कथित प्रेमिका शबनम, उसकी मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति शामिल थे। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले चांद को ऑटो से नीचे उतारकर उसके साथ मारपीट की और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरा युवक सड़क पर तड़पता रहा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर किया गया।
दोनो के बीच दो वर्षों से चल रहा था प्रेम संबंध
मृतक के भाई शबीर के अनुसार, चांद और शबनम के बीच पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। शबनम मूल रूप से मथुरा की रहने वाली बताई जा रही है और पति की मौत के बाद अपने देवर के साथ रह रही थी। दोनों के संबंधों को लेकर परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। चांद की मौत के बाद गुरुवार को गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस ने पहले शबनम और उसकी मां को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
नाराज परिजनों ने शव रखकर काटा हंगामा
मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने तिराहे पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि चांद के पास कुछ आपत्तिजनक वीडियो थे, जिन्हें लेकर शबनम उस पर दबाव बना रही थी।
हत्या या आत्म हत्या के बीच उलझी पुलिस
आरोप है कि 27 फरवरी की देर शाम करीब नौ बजे ऑटो रुकवाकर चांद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई और आरोपी फरार हो गए। परिजनों का यह भी कहना है कि शिकायत के बावजूद समय पर कारर्वाई नहीं की गई। पुलिस के मुताबिक उपचार के दौरान चांद के कई बार बयान दर्ज किए गए, जिनमें विरोधाभास पाया गया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है तथा सर्विलांस टीम की भी मदद ली जाएगी।

