छत्तीसगढ़

चेट्रीचंड्र पर्व के उपलक्ष्य में 8 मार्च को “एक दौड़ साईं झूलेलाल के नाम”, 600 से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीयन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी महापंचायत के तत्वावधान में चेट्रीचंड्र पर्व के आगाज के रूप में 8 मार्च 2026 को “एक दौड़ साईं झूलेलाल के नाम” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में अब तक 600 से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया है और बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

महापंचायत के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने बताया कि सभी प्रतिभागी महिलाएं प्रातः 6 बजे तक मैरिन ड्राइव पहुंचेंगी, जहां से सुबह 6:30 बजे दौड़ का शुभारंभ होगा। यह दौड़ मैरिन ड्राइव से नगर घड़ी चौक तक जाएगी और पुनः मैरिन ड्राइव पहुंचकर समाप्त होगी। महापंचायत की ओर से सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और कैप प्रदान की गई है।

कार्यक्रम की प्रमुख आयोजक एवं महापंचायत की महिला अध्यक्ष भावना कुकरेजा ने बताया कि विगत 10 वर्षों से रायपुर की महिलाओं द्वारा “एक दौड़ भगवान झूलेलाल के नाम” का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इस वर्ष भी महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजन के दौरान सर्वप्रथम सारथी ग्रुप द्वारा आरती की जाएगी। इसके बाद आंचल गेलानी (टिल्डा) द्वारा सिंधी गीतों पर जुम्बा डांस के माध्यम से प्रतिभागियों को उत्साहित किया जाएगा।

महापंचायत के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना स्वरूप प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्पॉट रजिस्ट्रेशन के बाद प्रतिभागियों की संख्या 800 तक पहुंचने की संभावना है।

आयोजन की तैयारियों में महिला अध्यक्ष भावना कुकरेजा के साथ कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी, महामंत्री हर्षा मोटवानी, दीपिका जेठवानी सहित महिला टीम की अनुभवी सदस्य सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं, जो प्रतिभागियों को कार्यक्रम के लिए प्रेरित और तैयार कर रही हैं।

महापंचायत के पदाधिकारियों के अनुसार यह आयोजन चेट्रीचंड्र पर्व के प्रति नगरवासियों को जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं में उत्साह और एकता का संदेश भी देगा।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका