
रायपुर जोन 1: अध्यक्ष गज्जू साहू ने ली पार्षदों और अधिकारियों की अहम बैठक; वार्डों की सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर दिए कड़े निर्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दिनांक 31 मार्च 2026 तक शत – प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना सुनिश्चित करने के जोन 1 अध्यक्ष के बैठक में निर्देश
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 कार्यालय में जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू, जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर सहित पार्षद डॉ मनमोहन मनहरे, श्री राजेश कुमार देवांगन, श्रीमती परमिला बल्लाराम साहू, श्रीमती अम्बिका साहू और कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, अन्य सम्बंधित जोन 1 अधिकारियों की उपस्थिति में जोन 1 क्षेत्र के वार्डों में प्रगतिरत विकास और निर्माण कार्यों, राजस्व वसूली, गर्मी में वार्डों में पेयजल व्यवस्था, वार्डों की सफाई व्यवस्था, राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2025-26 अंतर्गत रायपुर शहर को बेहतर स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने कार्य, स्ट्रीट लाईट प्रबंधन और प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकानों के निर्माण को प्रारम्भ करने की मोर जमीन मोर मकान घटक अंतर्गत भवन अनुज्ञा स्वीकृति सहित अन्य विविध विषयों को लेकर जानकारी प्राप्त की और उनकी समीक्षा कर पार्षदों से सुझाव लेकर आवश्यक निर्देश जोन कमिश्नर एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों को दिए.साथ ही जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू ने जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर को रायपुर नगर निगम के हित को सर्वोपरि रखते हुए नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा जोन 1 राजस्व विभाग को वर्ष 2025-25 हेतु दिए गए निर्धारित लक्ष्य अनुसार शत – प्रतिशत राजस्व वसूली किया जाना हर हाल में 31 मार्च 2026 तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ.
