
घर पर कैसे बनाएं हेल्दी मक्खन, नहीं पड़ेगी गाय के दूध की जरूरत, नोट कर लीजिए रेसिपी
क्या आपको भी यही लगता है कि मक्खन बनाने के लिए गाय का दूध तो जरूर चाहिए होता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। बिना गाय के दूध के भी हेल्दी मक्खन बनाया जा सकता है। आज हम आपको लैक्टोस फ्री और जीरो कोलेस्ट्रॉल वाले मक्खन की रेसिपी के बारे में बताएंगे। घर पर हेल्दी मक्खन बनाने के लिए 2 स्पून मेलन सीड्स, कनोला, नारियल का तेल, नमक, हल्दी और नींबू के रस की जरूरत पड़ेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहला स्टेप- सबसे पहले मिक्सर में मेलन सीड्स और थोड़ा सा पानी डालिए और इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए।
दूसरा स्टेप- आपको दूध की जगह इस गाढ़े मिश्रण का इस्तेमाल करना है। आइए स्टेप बाई स्टेप मक्खन बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
तीसरा स्टेप- अब मिक्सर में कनोला और नारियल का तेल निकाल लीजिए। इसके बाद इसी मिक्सचर में नमक, हल्दी पाउडर और नींबू का रस भी निकाल लीजिए।
चौथा स्टेप- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिए। अब इस मिश्रण को किसी भी कंटेनर में निकाल लीजिए और फिर फ्रिज में सेट होने के लिए रख दीजिए।
आप इस हेल्दी मक्खन को रोटी, पराठे या फिर खाने की किसी भी चीज के साथ सर्व कर सकते हैं। इस मक्खन को बनाने में न तो ज्यादा सामग्री का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ेगी और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। ये मक्खन आपको बाजार में मिलने वाले ब्रांड वाले मक्खन से काफी सस्ता पड़ेगा। आपको भी कम से कम एक बार मक्खन की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आप बाजार से मक्खन खरीदना बंद कर देंगे और घर पर ही मक्खन बनाने लगेंगे। पोषक तत्वों से भरपूर इस मक्खन का टेस्ट भी बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को काफी ज्यादा पसंद आएगा।

