RADA
उत्तरप्रदेश

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी, तैयारियों का करेंगे निरीक्षण

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री यहां पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लगभग सुबह 10:05 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि में करेंगे दर्शन-पूजन

यहां पहुंचने के बाद वह सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि मंदिर में भी भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का करेंगे निरीक्षण

दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री 19 मार्च को प्रस्तावित महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह वहां की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात तथा अन्य जरूरी तैयारियों का जायजा लेंगे।

अधिकारियों के साथ होगी समीक्षा बैठक

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री राम जन्म भूमि परिसर में बने (पी.एफ.सी. सभागार) में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पार्किंग, प्रोटोकॉल व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण और बैठक के बाद मुख्यमंत्री दोपहर लगभग 12 बजे अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका