
छत्तीसगढ़
जनगणना 2027 हेतु नगर निगम रायपुर के जोन 3 वार्ड 30 शंकर नगर में मकानों की नंबरिंग का कार्य किया जा रहा है
रायपुर – जनगणना निदेशालय के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 की टीम द्वारा नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में स्थल पर शंकर नगर में जनगणना 2027 हेतु नगर निगम जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के अंतर्गत शंकर नगर में जनगणना का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है. शीघ्र ही जोन और नगर निगम क्षेत्र के अन्य वार्डों में जनगणना 2027 हेतु जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार मकानों की नंबरिंग का कार्य जोन की टीमों द्वारा किया जायेगा.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

