उत्तरप्रदेश

नगर निगम के 10 मनोनीत पार्षदों की सूची जारी, कार्यकाल केवल 2 साल का रहेगा: अनिल दीक्षित

कानपुर। नगर निगम के 10 नव मनोनीत पार्षदों की सूची उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। भाजपा कानपुर उत्तर के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि यह निर्णय महामहिम राज्यपाल की संस्तुति पर लिया गया है। इस अवसर पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सभी नव मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विकसित कानपुर का सपना जल्दी ही साकार होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनिल दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि यह पार्षद अपने अनुभव, निष्ठा और कार्यशैली से नगर निगम के विकास कार्यों को गति देंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्षद नगरवासियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए योजनाओं और विकास कार्यों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नगर निगम में मनोनीत पार्षदों का कार्यकाल सामान्यतः छह वर्ष का होता है, लेकिन सरकार द्वारा चार वर्ष बाद सूची जारी किए जाने के कारण इन पार्षदों का कार्यकाल केवल दो वर्ष का ही होगा। इसके बावजूद जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्षदों का योगदान नगर के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

मनोनीत पार्षदों में विजय सिंह सिंगर, सुभाष गौड़, रमेश वाल्मीकि, विजय पटेल, राजेश श्रीवास्तव, आदित्य शुक्ला, दिनेश बाबा, नीतू सिंह, निधि वाजपेई और कमला साहू शामिल हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा और जनता के कल्याण के दृष्टिकोण से करें।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका