RADA
खानपानलाइफ स्टाइल

बिना गैस के कौन-कौन सी चीजें बनाई जा सकती हैं, LPG संकट के बीच बिना पकाए तैयार होने वाला खाना, ये हैं हेल्दी विकल्प

इन दिनों LPG गैस का संकट कई राज्यों में मुसीबत बन गया है। होटल और ढाबे बंद पड़ हैं और शहरों में रहने वालों के घर गैस की किल्लत हो रही है। कुछ लोगों ने तो दिन में सिर्फ 1 बार खाना पकाना शुरू कर दिया है। मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष की वजह से ऑयल मार्केट, शिपिंग लाइंस और सप्लाई चेन पर असर पड़ रहा है। जो आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। ऐसे में अगर आपके घर भी गैस खत्म होने वाली है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको खाने के कुछ ऐसे ऑप्शन बता रहे हैं जिसमें आपको कुछ भी पकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गैस खत्म होने पर भी आप इन चीजों को खाकर 2-4 दिन रह सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिना पकाए क्या-क्या बनता है?

अंकुरित अनाज- नाश्ते में आप अंकुरित अनाज जैसे चना, मूंग और सोयाबीन खा सकते हैं। ये हेल्दी विकल्प है जो प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर है। अंकुरित सलाद को टेस्टी बनाने के लिए आप इसमें बारीक कटा खीरा, प्याज और टमाटर डाल सकते हैं। इसके अलावा आप सेब, अनार और दूसरे फल भी डालकर खा सकते हैं। स्वाद के लिए नमक, चाट मसाला और नींबू डाल सकते हैं।

दही चूड़ा- बाजार से चूड़ा या पोहा खरीदकर ले आएं। अब इसे बिना पकाए दही के साथ मिलाकर खाएं। दही चूड़ा बिहार का पारंपरिक खाना है, जिसे लोग मकर संक्रांति से लेकर पूरी गर्मी में बड़े चाव के साथ खाते हैं। इसे पकाने या उबालने की जरूरत नहीं है। आप इसे नाश्ते में या लंच में खा सकते हैं।

सत्तू- गर्मी आते ही लोग सत्तू का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं। सत्तू को पानी में घोलकर पीने से गर्मी में पेट को ठंडक मिलेगी। सत्तू को आप दूध में डालकर भी खा सकते हैं। मीठा सत्तू पानी या दूध दोनों में अच्छा लगता है। नमकीन सत्तू में नींबू, भुना जीरा, काला नमक, चाट मसाला, प्याज और हरी मिर्च डालकर खा सकते हैं। नाश्ते के लिए सत्तू अच्छा विकल्प है जिसे बिना पकाए तैयार किया जा सकता है।

सेंडविच- बच्चों से लेकर बड़े सभी को सेंडविच खाना पसंद होता है। ब्रेड में मेयोनीज, चटनी और सब्जियां लगाकर सेंडविच बना सकते हैं। खीरा, प्याज, टमाटर से ये टेस्टी सेंडविच बनाकर खा सकते हैं। सेंडविच में कुछ भी पकाने की जरूरत नहीं पड़ती है। आपके पास ग्रिलर है तो आप इसे ग्रिल करके भी खा सकते हैं।

रसम और चटनी- दाल सब्जी पकाने में काफी गैस खर्च होती है। गैस बचाना चाहते हैं तो इसकी जगह आप तरह तरह की चटनी पीसकर चावल के साथ खा सकते हैं। सिर्फ इमली और उसमें कुछ सब्जियां जैसे प्याज, हरी मिर्च और दूसरी चीजें डालकर रसम बनाकर भी चावल के साथ खा सकते हैं। चावल के साथ प्याज वाला तड़का दही खा सकते हैं। इससे पेट भी भर जाएगा और पकाने का झंझट भी नहीं रहेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका