अपराध

Crime : रायपुर में चाकूबाजी के बाद बवाल, 5 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराध के बीच मौदहापारा से बड़ी खबर सामने आई है। मौदहापारा थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी और उसके बाद भड़के बवाल के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल, अभय रक्सेल और जय रक्सेल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने चाकू से प्राणघातक हमला किया, जिसमें मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चाकूबाजी के बाद पत्थरबाजी, तलवार लहराने से मचा हड़कंप
घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया। मरही माता मंदिर के पास अज्ञात लोगों ने पथराव किया, वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोग तलवार लहराते नजर आए। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई और हालात बिगड़ गए।

24 घंटे में 4 वारदात, 8 लोग घायल
रविवार देर रात से सोमवार शाम तक महज 24 घंटे में शहर के अलग-अलग इलाकों—मौदहापारा, गांधी नगर, इंद्रप्रस्थ फेस-2 और डबरापारा—में चाकूबाजी की 4 घटनाएं सामने आईं, जिनमें कुल 8 लोग घायल हुए। हालांकि किसी की मौत की खबर नहीं है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश जारी है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका