
ईमानदारी की मिसाल: यात्री की ईमानदारी से गदगद हुआ रेलवे का वाणिज्य विभाग
रायपुर रेल मंडल के दुर्ग स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के रेल कर्मियों ने सेवा भाव दिखाते हुए यात्री को विश्राम कक्ष दिया
रायपुर। दुर्ग रेलवे स्टेशन में रिटायरिंग रुम बुकिंग को लेकर हुई तकनीकी चूक को दुरुस्त करते हुए यात्री ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते ऑनलाइन खाते में आये रुपये फिर से आईआरसीटीसी के खाते में जमा कर दिये। रेलवे ने यात्री की ईमानदारी और रेलवे अधिकारियों द्वारा यात्री के साथ सहयोगात्मक भावना का आदर करते हुए उनकी प्रशंसा की और उन्हे इस कार्य से प्रभावित होकर प्रशंसापत्र देने की बात कही।
यात्री की ईमानदारी और रेलवे के सहयोगात्मक भावना का यह मामला बीते सप्ताह का है जहां विशाखापट्टनम के रहने वाले पी एस डी प्रसाद (यात्री) ने आईआरसीटीसी ऐप के माध्यम से दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 9 से 11 मार्च, 2026 तक दो दिनों के लिए दो विश्राम कक्ष बुक किए थे उसके लिए 5385 रुपये का भुगतान किया था । 9 मार्च, 2026 को वंदे भारत ट्रेन से यात्रा कर रात लगभग 10:30 बजे दुर्ग स्टेशन पहुचने पर उन्हें पता चला की विश्राम कक्षों के लिए ढ्ढक्रष्टञ्जष्ट ऐप के माध्यम से भुगतान किया था उनकी बुकिंग की पुष्टि नहीं हुई है । दुर्ग स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के रेल कर्मियों ने मदद की उन्हें दो कमरे दिए एक एसी और एक नॉन-एसी, दो दिनों के लिए क्योकि उनका लेनदेन आईडी: 6005667879 सिस्टम में दिखाई दे रहा था ।
आईआरसीटीसी ने तकनिकी त्रुटी से रिफंड प्रोसेस कर दिया था । यात्री दो बार ईमेल करके उनसे रिफंड न करने का अनुरोध किया था और बताया था कि मैंने दुर्ग स्टेशन पर कमरे बुक किए थे उसमे वह ठहरे थे। 12 तारीख को जब यात्री विशाखापत्तनम वापस लौटे तब तक उनके खाते में 5385 रुपये की राशि जमा हो चुकी थी।
विशाखापट्टनम के रहने वाले पी एस डी प्रसाद (यात्री) को इस बात की जानकारी हुई कि बुकिंग राशि वापस हो गई है, तब उसने ईमानदारी का परिचय देते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रायपुर श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी को ई मेल के माध्यम से अवगत कराया की मैने भारतीय रेलवे की सेवाओं का उपयोग किया है और रिटायरिंग रूम में ठहरा था, इसलिए मैं भारतीय रेलवे को राशि वापस करना चाहता हूं। कृपया मुझे बताएं कि मैं दुर्ग स्टेशन पर दो दिनों के रिटायरिंग रूम के लिए भारतीय रेलवे को देय 5385 रुपये कैसे वापस कर सकता हूं।
इस पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महोदय ने यात्री के ईमानदारी की तारीफ की एवं रेल वाणिज्य विभाग के रेलकर्मी श्री के साईमोन सीनियर सीसीटीसी, एवं संजय कुमार शर्मा सीसीटीसी द्वारा किए गए कार्य की सराहना करते हुए यात्री एवं रेल कर्मी को प्रशंसा पत्र देने की बात कही। यात्री द्वारा ईमानदारी दिखाई जाने पर हर्ष व्यक्त किया एवं यात्री से फोन पर बात कर उनकी प्रशंसा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिटायरिंग रूम की राशि प्राप्त कर आईआरसीटीसी को जमा करें। इस घटना ने यह संदेश दिया कि आज भी समाज में ईमानदारी और नैतिक मूल्यों का महत्व बरकरार है। साथ ही, रेलवे कर्मियों द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधा और सेवा देने की प्रतिबद्धता भी इस अवसर पर देखने को मिली।
