RADA
छत्तीसगढ़

चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 धूमधाम से मनाया जाएगा, लाखेनगर मैदान सजा दुल्हन की तरह

रायपुर, 17 मार्च 2026। चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, सिंधी समाज रायपुर द्वारा इस वर्ष भी चेट्रीचंड्र महोत्सव 2026 पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। समिति के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने सिंधी धर्मशाला लाखेनगर में आयोजित बैठक के पश्चात प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि सिंधी समाज पिछले 59 वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष जनहित को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा के आयोजन में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। जय स्तंभ चौक के प्रति विशेष लगाव रखने वाले समाज के सदस्यों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए मंजू ममता क्षेत्र के पास स्वागत पंडाल लगाने की सहमति प्रदान की है।

समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सिंधी समाज शहर में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न नहीं करना चाहता और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शोभायात्रा का मार्ग लाखेनगर से प्रारंभ होकर पुरानी बस्ती, कंकाली पारा, तात्यापारा चौक, बढ़ई पारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, संजय गांधी चौक होते हुए रात्रि 9 बजे के पश्चात गुरूनानक चौक, एम.जी. रोड से होते हुए मंजू ममता होटल तक निर्धारित किया गया है। यहां शोभायात्रा का समापन किया जाएगा, जिसके बाद झांकियों को बिना बाजे-गाजे के एम.जी. रोड होते हुए लाखेनगर रवाना किया जाएगा। इस निर्णय का पुलिस प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया है।

समिति के अनुसार कम समय में भी झांकियों की तैयारी पूरी की जाएगी और शोभायात्रा की भव्यता में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। शोभायात्रा के संचालन की जिम्मेदारी बलराम मंधानी, शंकर बजाज, मनीष वाधवानी, गोलू केसवानी, गब्बर डेंगवानी, अशोक कुकरेजा एवं दीपक डोडवानी द्वारा संभाली जाएगी।

भंडारा व्यवस्था की जिम्मेदारी राजू तारवानी, विकी बजाज एवं ओमप्रकाश सोनेजा की टीम द्वारा निभाई जाएगी। वहीं, सामाजिक संस्था “बढ़ते कदम” द्वारा लगातार दसवें वर्ष शोभायात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था की जिम्मेदारी ली गई है।

सिंधी समाज रायपुर के सभी पंचायतों के मुखियाओं ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोभायात्रा में शामिल हों और महोत्सव की गरिमा को बढ़ाएं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका