
छत्तीसगढ़
सीनियर केजी बच्चों का कॉन्वोकेशन समारोह संपन्न
रायपुर – सीनियर दिल्ली स्कूल, सुंदर नगर, रायपुर में सीनियर केजी के बच्चों के लिए कॉन्वोकेशन समारोह तथा कक्षा 4 के बच्चों के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. गुंजन शर्मा मैम, असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रगति कॉलेज रायपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सौम्या तिवारी द्वारा बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम में सभी बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। बच्चों ने इस अवसर पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


