
चेतन एवं मनीषा तारवानी ‘लक्ष्मी नारायण अवार्ड’ से सम्मानित
रायपुर, । राष्ट्रीय सिंधी मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रायपुर के सीए चेतन तारवानी एवं मनीषा तारवानी को ‘लक्ष्मी नारायण अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम की आयोजक सपना कुकरेजा ने बताया कि समाज में ऐसे दंपत्ति, जो एक-दूसरे के सहयोग से सेवा कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देते हैं और समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं, उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाता है। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष के पारस्परिक सहयोग से ही समाज सेवा के कार्य प्रभावी रूप से संभव हो पाते हैं।
सीए चेतन तारवानी वर्तमान में भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के वाइस चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं मनीषा तारवानी सुहिणी सोच महिला मंडल की संस्थापक तथा महिला चेंबर की महामंत्री के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही तथा सम्मानित दंपत्ति के कार्यों की सराहना की गई।

