RADA
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: जानिए! कैसा रहने वाला है आज आपका दिन?

Aaj Ka Rashifal 18 March 2026 : ग्रह स्थिति – गुरु मेष राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध, मंगल, चंद्रमा और राहूं का कुयोग अभी भी कुंभ राशि में बना हुआ है। मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि चल रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट हो सकता है। कुल मिलाकर समय मिला-जुला बना रहेगा। काली वस्तु का दान करने से लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन प्रेम-संतना की स्थिति मध्यम होगी। व्यापारिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव बना रहेगा तनाव हो सकता है लेकिन समय खराब नहीं होगा। कोट-कचहरी से बचने की कोशिश करें। पिता की सेहत का ख्याल रखें। काली वस्तु का दान करने से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन जातकों के लिए अपमानित होने का भय बना हुआ है। यात्रा करने से बचें। धर्म-कर्म में अतिवादी ना बनें। सेहत का ख्याल रखें। भले ही प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी बनी हुई है। लेकिन मन में संशय बना रहेगा। चिंताकारी स्थिति बनी हुई है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को यह समय संभलकर पार करना है। दुर्घटना का योग बन रहा है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और काम की स्थिति मध्यम बनी हुई है। लेकिन व्यापारिक दृष्टि से समय ठीक बना रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि

सेहत प्रभावित है, प्रेम की स्थिति ठीक है, संतान की स्थिति मध्यम है। जीवनसाथी के साथ यह समय संभलकर पार करिए। दांपत्य जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि

समय थोड़ा मुश्किल है लेकिन शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। सेहत प्रभावित हो सकती है। प्रेम-संतान और व्यापार की दृष्टि अच्छी है। शनि देव को प्रणाम करना शुरू करें।

तुला राशि

मानसिक दबाव चरम पर रहेगा। प्रेम में कोई बड़ी नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। संतान को लेकर मन व्याकुल रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों के लिए स्थिति असामंजस्य की बनी रहेगी। शनि देव को प्रणाम करना शुरू करें।

वृश्चिक राशि

घरेलू विवाद बढ़ सकता है। घर की स्थिति नकारात्मक बनी हुई है। भू-भवन की खरीदारी में समस्या हो सकती है। सीने में विकार के साथ सेहत प्रभावित हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार लगभग ठीक बना हुआ है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

कार्य क्षेत्र प्रभावित दिख रहा है। नाक-कान और गला संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान भी प्रभावित है। मध्यम से खराब समय शुरू होने वाला है, बचकर पार करें। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि

आर्थिक क्षति दिख रही है इसलिए किसी तरह का कोई जोखिम ना लें। सेहत प्रभावित हो सकती है। खासतौर पर मुख रोग से परेशान हो सकते हैं। नेत्र विकार हो सकता है। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी हो सकती है। काली जी को प्रणाम करना शुरू करें।

कुंभ राशि

घबराहट-बैचेनी, मानसिक-शारीरिक कष्ट, सिरदर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात पीड़ा के साथ आपके भीतर नकारात्मक ऊर्जा बनी हुई है। जो बहुत जल्दी ठीक हो जाएगी। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक बना हुआ है। धन का आगमन बना रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मीन राशि

सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, भयग्रस्त होना, खर्च की अधिकता, गैर जरूरी खर्च, दवा-रोग पर खर्च, सेहत, प्रेम-संतान और व्यापार प्रभावित है। काली वस्तु का दान करें, शिवजी का जलाभिषेक करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका