
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही, प्रश्नकाल LIVE
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. प्रश्नकाल से लेकर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने वाले विधेयक तक, कई बड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा होगी. सरकार जहां कानूनों के जरिए सख्ती दिखाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति में है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत
सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें सदस्यों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे और मंत्रियों द्वारा उनके जवाब दिए जाएंगे. यह सत्र हमेशा की तरह सरकार की जवाबदेही तय करने का अहम जरिया रहेगा.
महत्वपूर्ण रिपोर्ट सदन के पटल पर
आज सदन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सहित अन्य अहम दस्तावेज पेश किए जाएंगे. इसके साथ ही रेरा (RERA) की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन में रखी जाएगी, जिससे राज्य में प्रशासनिक पारदर्शिता पर चर्चा की संभावना है.