मध्यप्रदेश

मैहर में उमड़ी श्रद्धा की लहर: मां शारदा के दरबार में भक्तों की भीड़, प्रशासन अलर्ट

मैहर। चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ पर मध्‍य प्रदेश के मैहर स्थित शारदा के पावन धाम मां शारदा देवी मंदिर के पट विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खोल दिए गए। मंदिर खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरे परिसर में “जय माता दी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें देखने को मिलीं। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां शारदा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि के पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना और भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है और चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है।

दर्शनार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर लालगेट से लेकर डेउढ़ी तक फैले अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया है। इससे पैदल मार्ग से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली है।

प्रशासन का कहना है कि नवरात्रि के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां शारदा के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बने रहने की संभावना है, जिससे पूरा मैहर भक्तिरस में डूबा नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका