और जीवनशैली

ईद पर कम समय में हाथों पर लगाएं मेहंदी, गाढ़ा रंग चढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके

ईद के मौके पर घर में नए कपड़े, स्वादिष्ट पकवान और सजने-संवरने की तैयारियां जोरों पर होती हैं। इस खास मौके पर महिलाएं अपने लुक को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। वहीं, हाथों में सजी खूबसूरत मेहंदी लुक और भी आकर्षक बना देती है। हालांकि, कई बार काम के चक्कर में मेहंदी लगाने के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कुछ आसान और जल्दी लगने वाली मेहंदी डिजाइन्स चुन सकती हैं, जिन्हें आप कम समय में भी आसानी से लगा सकती हैं। इसके साथ ही कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से मेहंदी का रंग गाढ़ा और जल्दी चढ़ता है।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं और हर खास मौके पर महिलाओं की पहली पसंद बनते हैं। इसमें बड़े-बड़े फ्लोरल पैटर्न, पत्तियों और बेल जैसी खूबसूरत डिजाइन्स होती हैं, जो हाथों पर बेहद आकर्षक लगती हैं। इसमें पूरी हथेली भरने की बजाए एक साइड से शुरू होकर उंगलियों तक जाती हुई डिजाइन बनाई जाती है, जिससे यह काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देती है।

इसके साथ ही अरेबिक मेहंदी डिजाइन की एक और खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसलिए अगर आपके पास कम समय है तो यह आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

मिनिमल मेहंदी डिजाइन
अगर आपके पास समय नहीं है तो ईद के मौके पर मिनिमल मेहंदी डिजाइन रचा सकती हैं। इसके साथ ही सिंपल लाइन, डॉट्स और छोटे-छोटे पैटर्न से बनी मिनिमल मेहंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें पतली लाइनों, छोटे फूलों, ज्योमेट्रिक शेप्स और डॉट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो देखने में क्लासी और मॉडर्न लगता है।

मिनिमल मेहंदी को लगाने में कम समय लगता है। आप इसे सिर्फ हथेली के एक हिस्से, उंगलियों या कलाई पर भी बना सकती हैं, जिससे यह और भी स्टाइलिश दिखाई देती है।

फ्लोरल राउंड डिजाइन
ईद के मौके पर कम समय में खूबसूरत और आकर्षक लुक चाहती हैं तो फ्लोरल राउंड मेहंदी रचा सकती हैं। इस डिजाइन में सबसे पहले हथेली के बीच में एक बड़ा गोल फूल बनाया जाता है, जो पूरे डिजाइन का अहम हिस्सा होता है।

इसके बाद फूल के चारों ओर छोटे-छोटे फूल, पत्तियां, डॉट्स और हल्के पैटर्न बनाए जाते हैं, जिससे डिजाइन और भी निखरकर सामने आती है।

Back to top button