
जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा “मेंबर्स बिजनेस कॉफी मीट” का सफल आयोजन
रायपुर । जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा “मेंबर्स बिजनेस कॉफी मीट” का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए व्यवसायिक अनुभवों का आदान-प्रदान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर जेसी अंकित दास माणिकपुरी (एडीएम) द्वारा साझा की गई व्यवसायिक जानकारी प्रतिभागियों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक रही। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम डायरेक्टर सूरज द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफल रहा।
कार्यक्रम की सफलता में आईपीपी आदित्य टिकरिहा एवं वीपी बिजनेस जेसी नरेंद्र दासवानी का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी एवं उत्साह ने इसे विशेष बना दिया। इस अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर किए जाते रहेंगे, जिससे सदस्यों के व्यवसायिक विकास को प्रोत्साहन मिल सके।

