RADA
छत्तीसगढ़

चेटीचंड पर्व पर भव्य शोभायात्रा का सिंधी साहिती बिरादरी मंडल द्वारा आत्मीय स्वागत

रायपुर । चेटीचंड के पावन पर्व एवं महामहोत्सव के अवसर पर सिंधी साहिती बिरादरी मंडल द्वारा भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंडल के अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा का स्वागत पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर मंडल द्वारा मार्ग में सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं एवं आमजनों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें चावल एवं छोले वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। मंडल के सदस्यों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। सेवा शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया तथा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों एवं मंडल के पदाधिकारियों में हरि इसरानी, शंकर दानवानी,  हरीश अजवानी,  गोविंद खेमानी,  अजीत मोटवानी,  नरेश लालवानी,  अनिल हेमानी,  सोनू गोवानी,  सुनील अजवानी, वासुदेव टहल्याणों, ऋतुराज पेशवानी,  विजय हेमानी,  राजेश विधानी, सतीश छुगानी,  अशोक अजवानी, दिनेश अजवानी,  कमल लखानी एवं  शुभम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा चेटीचंड पर्व को समाज की एकता एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बताया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका