RADA
अपराध

CRIME : खिलौने के बॉक्स में छुपाकर नशे की सप्लाई, 676 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में नॉर्थ जोन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 676 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रॉजपैम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस से बचने के लिए टैबलेट को खिलौने के बॉक्स में छुपाकर सप्लाई कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

21 मार्च को मिली सूचना के आधार पर अतिरिक्त उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के निर्देश पर गुढ़ियारी पुलिस ने कलिंग नगर स्थित सीएसईबी मैदान के पास रेड मारकर दोपहिया वाहन सवार सिद्धू बाघ और रोहित कुमार को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट और एक बटनदार चाकू बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह नशीली दवाएं उड़ीसा से लाकर रायपुर में खपाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 676 टैबलेट, तीन मोबाइल, एक दुपहिया वाहन और एक चाकू सहित कुल 1.17 लाख रुपये का सामान जप्त किया है। डीसीपी मयंक गुर्जर ने बताया कि मामले में आगे फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगालकर अन्य संलिप्त आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी सिद्धू बाघ (30) त्रिमूर्ति नगर और रोहित कुमार (25) कलिंग नगर के निवासी हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका