
विकास के पर्याय बने सांसद बृजमोहन अग्रवाल, लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन
रायपुर | राजधानी के चहुंमुखी विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार हेतु संकल्पित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 02 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 एवं 28 में सांसद निधि से होने वाले ₹35 लाख की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देवेंद्र नगर स्थित गुजराती ब्रह्म समाज ‘दयाभवन’ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अग्रवाल ने शिलापट्ट का अनावरण कर कार्यों की आधारशिला रखी। इन विकास कार्यों के तहत प्रमुख रूप से दयाभवन में द्वितीय तल पर अतिरिक्त भवन निर्माण, बालाजी विद्या मंदिर स्कूल परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु आधुनिक भवन का निर्माण और मंडी कॉलोनी, लोधी पारा स्थित लोधी भवन में सामाजिक कार्यक्रमों हेतु अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने अपने चार दशकों के जनसेवा के सफर को याद किया।
उन्होंने कहा “पिछले करीब 40 वर्षों में रायपुर में हमने 1000 से अधिक सामुदायिक भवनों का जाल बिछाया है। मेरा लक्ष्य केवल ईंट-गारे की दीवारें खड़ा करना नहीं, बल्कि इन भवनों को जीवंत बनाना है। अब समय आ गया है कि इन भवनों का उपयोग सिलाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण और स्किल डेवलपमेंट जैसे रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के लिए हो, ताकि हमारी माताएं-बहनें और युवा आत्मनिर्भर बन सकें।” उन्होंने यहां कंप्यूटर क्लास शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विधायक, रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति, नगर निगम सूर्यकांत राठौर, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पार्षदगण महेंद्र खोडियाड एवं अवतार बादल, गुजराती ब्रह्म समाज अध्यक्ष कीर्ति भाई व्यास सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
उपस्थित जनसमूह ने सांसद अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें “विकास पुरुष” के रूप में सराहा, जिन्होंने निरंतर रायपुर की अधोसंरचना को नई ऊंचाई प्रदान की है।

