छत्तीसगढ़
शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस दिनांक 23 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे एसआरपी चौक शंकर नगर के किनारे स्थित प्रतिमा स्थल में पुष्पांजलि कार्यक्रम
रायपुर -शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस दिनांक 23 मार्च 2026 सोमवार को प्रातः 11 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर रायपुर के जी ई मार्ग में एसआरपी चौक शंकर नगर के किनारे स्थित शहीद भगत सिंह के प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें सादर ससम्मान नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह से सम्बंधित उनके प्रतिमा स्थल में नियत दिवस को प्रतिमा स्थल के प्रांगण का संधारण और प्रतिमा स्थल प्रांगण सहित उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, प्रतिमा स्थल की पुष्पसज्जा सहित आवश्यकतानुसार पेयजल की व्यवस्था नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के सहयोग से की जायेगी।

