
शहीद-ए-आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर राजधानी ने किया नमन: विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे समेत प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
.
रायपुर – आज शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के जीई मार्ग में शंकरनगर एसआरपी चौक के किनारे स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष उन्हें नमन करने सक्षिप्त पुष्पाजलि आयोजन नगर निगम सरकृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से स्खा गया। जिसमे पहुंचकर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से शहीद भगत सिंह को शहादत दिवस पर सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की।
आयोजन में प्रमुख रूप से नगर निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, छ.ग. राज्य अल्प संख्यक आयोग अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबडा, नगर निगम सस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, सिख समाज के श्री सुखबीर सिंह सिधोत्रा, जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह सहित बडी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्यजनो, नवयुवको, आमजनो ने शहीद भगत सिंह को शहादत दिवस पर सादर नमन किया।


