छत्तीसगढ़
अमर शहीद हेमू कालाणी की 103वीं जयंती पर युवा परिषद ने अर्पित की पुष्पांजलि

रायपुर, ।अमर शहीद हेमू कालाणी जी की 103वीं जयंती के अवसर पर संत कंवरराम नगर युवा परिषद द्वारा श्रद्धापूर्वक उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
इस अवसर पर युवा परिषद के अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश मध्यानी, महासचिव श्री अजय वलेचा सहित पदाधिकारी श्री कमल लखानी, श्री जस्सू राहुजा, श्री जय बजाज एवं अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर महान क्रांतिकारी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
युवा परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि अमर शहीद हेमू कालाणी का बलिदान देशभक्ति और साहस का प्रतीक है, जो युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ किया गया।


