छत्तीसगढ़

स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ी पूंजी: चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ‘राजपूत फिटनेस’ शुभारंभ पर दी शुभकामनाएं….

रायपुर। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने राजधानी रायपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिटनेस सेंटर ‘राजपूत फिटनेस’ के भव्य शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर थौरानी ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ शरीर ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘राजपूत फिटनेस’ शहरवासियों को स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन ने भी फिटनेस सेंटर के शुभारंभ पर बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की पहल से युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं फिटनेस प्रेमियों ने सेंटर की आधुनिक सुविधाओं की सराहना की और इसे शहर के लिए एक उपयोगी पहल बताया।

इस अवसर पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार श्री अमर गिदवानी, उपाध्यक्ष दिलीप इसरानी एवं सदस्य श्री सुनील मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराई।

Back to top button