RADA
छत्तीसगढ़

दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट नेशनल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ टीम रवाना

रायपुर। गुजरात राज्य के वडोदरा जिले में 25 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित होने वाले दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट नेशनल टूर्नामेंट में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 15 राज्यों की पुरुष टीमों एवं 8 राज्यों की महिला दिव्यांग टीमों सहित कुल 370 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस टूर्नामेंट का आयोजन नॉलेज वैली फाउंडेशन एवं दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जो दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
छत्तीसगढ़ राज्य की टीम भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। टीम में जिले से धनंजय यादव (कप्तान), केशव चौहान (ऑलराउंडर) एवं अमित बारेठ (बॉलर) का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ी 24 मार्च को रायपुर रेलवे स्टेशन से अजमेर एक्सप्रेस द्वारा दोपहर 1 बजे वडोदरा के लिए रवाना हुए।
छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विनय अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर हरि झंडी दिखाते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन और विजय की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम के अध्यक्ष रोटेरियन संतोष कुमार श्रीवास्तव, सदस्य श्री पुनीत अग्रवाल, रायपुर ग्रेटर के सदस्य रोटेरियन राजीव अग्रवाल, अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल की श्रीमती सीमा चावड़ा, छत्तीसगढ़ पैरा कबड्डी के उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति उपाध्याय तथा छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के श्री राकेश ठाकुर उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जीत की कामनाएं कीं।
यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि समाज में दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी सशक्त बनाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका