
रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में सीलबंदी कार्यवाही के दौरान सम्बंधित 2 बड़े बकायादारों ने तत्काल 602864/- रू. की बकाया राशि का नगर निगम को तत्काल किया भुगतान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक अन्य बड़े बकायदार द्वारा निगम को 107156 रूपये का बकाया अदा नहीं करने पर उनके प्रतिष्ठान को तत्काल कर दिया गया सीलबंद
नगर निगम जोन 1 के सीलबंदी कार्यवाही में निगम एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू की विशेष उपस्थिति रही
एम आईसी सदस्य नंदकिशोर किशोर साहू और जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर ने घर -घर जाकर वार्ड 4,5 के सभी आवासीय क्षेत्रों में रहवासी नागरिकों से तत्काल नगर निगम को देय सम्पतिकर एवं अन्य सभी निगम कर अदा करने पुनः की विनम्र अपील
रायपुर –आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायदारों पर कार्यवाही करते हुए सीलबंदी की कार्यवाही अभियानपूर्वक की गयी. सीलबंदी कार्यवाही के दौरान नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री नन्दकिशोर साहू की स्थल पर विशेष उपस्थिति रही.
सीलबंद कार्यवाही के दौरान स्थल पर ही सम्बंधित 2 बड़े बकायादारों द्वारा कुल रूपये 602864/- के बकाये की राशि का तत्काल भुगतान कर दिया गया
बकायादार क्रमशः लक्ष्मण अग्रवाल भनपुरी द्वारा 106862/, एवं गुरजीत सिंह रिंग रोड 2 द्वारा 496091 / का भुगतान सीलबंद की कार्यवाही के दौरान स्थल पर तत्काल किया गया एवं अन्य एक बड़े बकायादार बाईसा बाई भनपुरी के प्रतिष्ठान क़ो 107156/- का बकाया नगर निगम को अदा नहीं किये जाने पर तत्काल ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी नियमानुकूल कार्यवाही की गयी | आज नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू और नगर निगम जोन 1 के जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर द्वारा नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 और बंजारी माता मन्दिर वार्ड क्रमांक 5 क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी आवसीय क्षेत्रों में घर – घर जाकर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 1 राजस्व विभाग की ओर से सम्पतिकर ओर अन्य समस्त निगम करों का नियमानुसार देय भुगतान अंतिम नियत तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 के पूर्व तत्काल नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग को करने हेतु संपर्क कर रायपुर नगर पालिक निगम के हित में पुनः विनम्र अपील अभियानपूर्वक की गयी l
नगर निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की आज की सीलबंदी कार्यवाही अभियान के दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य श्री नन्दकिशोर साहू की विशेष उपस्थिति एवं जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में जोन कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा,जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री संतोष साहू की स्थल पर उपस्थिति रही.


