RADA
छत्तीसगढ़

रायपुर नगर पालिक निगम ने उठाया राजधानी शहर रायपुर की कचरा संग्रहण प्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महापौर मीनल चौबे ने 11 इलेक्ट्रानिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सभापति सूर्यकांत राठौड, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्यो सहित निगम मुख्यालय से वाडों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हेतु किया रवाना

दिनांक 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में भारत सरकार का अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 लागू होगा, प्रत्येक नागरिक संस्थान को गीला, सूखा, सेनेटरी, स्पेशल केयर बेस्ट 4 श्रेणियों में कचरा अलग करना पृथक्करण अनिवार्य

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा राजधानी शहर रायपुर की कचरा संग्रहण प्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम उठाया गया। भारत सरकार ने ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम 2026 (Solid Waste Management Rules 2026) को 28 जनवरी 2026 को अधिसूचित किया है और ये 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होगे। इसमें अब प्रत्येक नागरिक, संस्थान को गीला, सूखा, सेनेटरी एवं स्पेशल केयर वेस्ट चार श्रेणियो में कचरा अलग करना (पृथक्करण) अनिवार्य है।
आज कुल 11 इलेक्ट्रॉनिक वाहनो का शुभारंभ रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर एमआईसी सदस्य सर्वश्री महेन्द्र खोडियार , मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल भोलाराम साहू, अमर गिदवानी, नंदकिशोर साहू खेम कुमार सेन, श्रीमती संजना संतोष हियाल, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा सटीक, मुख्य अभियंता श्री संजय बागडे, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन श्री योगेश कडु, कम्प्यूटर प्रोग्रामर श्री तोरन शर्मा, उप अभियंता श्रीमती कृष्णा राठी, रामकी कंपनी के लोकल हेड श्री योगेश कुमार, सफाई सुपरवाईजरों सहित स्वच्छ भारत मिशन शाखा के विषय विशेषज्ञ श्री प्रणीत चोपडा, श्री सूरज चंद्राकर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियो की उपस्थिति में 11 इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के समक्ष से वार्डो में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य हेतु अनुबंचित्त एजेंसी रामकी कंपनी के नये वाहनों को रवाना किया गया।

sarangarh times 25 march 2026

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका