
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का करेंगे निरीक्षण
भोपाल। केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां आगामी 11 अप्रैल से आयोजित तीन दिवसीय कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जनसम्पर्क अधिकारी अनुभा सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा राज्य शासन के समन्वय से रायसेन में आगामी 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्रीय कृषि चौहान आज रायसेन प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल का भ्रमण करेंगे और तैयारियों की जानकारी लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री चौहान प्रातः 11 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे रायसेन पहुचेंगे तथा यहां राम मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 12.15 बजे दशहरा मैदान पहुचेंगे तथा कृषि मेला तैयारी का निरीक्षण एवं भूमिपूजन करेंगे। केन्द्रीय मंत्री चौहान दोपहर 12.45 बजे अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे तथा दोपहर 01.15 बजे कृषि मेले के संबंध में पत्रकारों से वार्ता करेंगे। इसके पश्चात केन्द्रीय मंत्री दोपहर 01.45 बजे रायसेन से विदिशा के लिए प्रस्थान करेंगे।

