RADA
पंजाब

प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री हुई महंगी! नए कलेक्टर रेटों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़ : अगले वित्तिय वर्ष के लिए लागू होने वाले कलेक्टर रेटों को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवानी महंगी हो जाएगी। नए रेटों में रिहायशी, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चरल लैंड के कलेक्टर रेटों में 10 से 22 फीसदी तक की वृद्धी की गई है। नए कलेक्टर रेट आने के बाद शहर में जायदाद महंगी हो जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रशासन द्वारा अगले साल के लिए प्रस्तावित कलेक्टर रेट की संभावित वृद्धी के प्रस्ताव पर इस बार लोगों ने ज्यादा नाराजगी नहीं प्रकट की थी पर इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और रिहायशी जमीन के कलेक्टर रेट में कमी की बात जरूर उठाई थी। यह नए कलेक्टर रेट एक अप्रैल से लागू होंगे।

फ्लैट और मकान भी महंगे 

हाउसिंग बोर्ड के फ्लैटों और इंडिपेंडेंट मकानों के कलेक्टर रेटों भी वृद्धी की गई है। फ्लैटों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर 11,000 रुपये प्रति वर्ग फुट, पहली मंजिल पर 9,000 रुपये, दूसरी मंजिल पर 8,000 रुपये और तीसरी मंजिल पर 7,200 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर तय की गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका